फतेहपुर: ललौली के बहुआ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
छींट का पुरवा गांव निवासी स्व0 फगुना का 29 वर्षीय पुत्र घनश्याम बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। जब वह बहुआ के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानप