मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरिया मोहल्ले में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बजरिया मोहल्ला निवासी विरजू उर्फ बृजेश जाटव उम्र 40 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।