अशोक नगर: राजपुर में बेसहारा गोवंश से परेशान ग्रामीण, गौशालाओं में गायों को रखने और पशु चिकित्सक की नियुक्ति की मांग
अशोकनगर में राजपुर के ग्रामीणों और गौ सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। गौ सेवक ने कहा कि आसपास की पंचायतों में कई गौशालाएं हैं। छीपोन, आमखेड़ा सूखा, रेपरी, महआलमपुर, बामौरा और बांसाखेड़ी की गौशाला में जगह है।