सांगानेर: राजस्थान में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की
राजस्थान में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रदेशवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।