पीपलदा: खातोली पुलिस और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बजरी का परिवहन करते एक डंफर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त
Pipalda, Kota | Feb 24, 2025 जिले की खातोली पुलिस व खनन विभाग की टीम ने सँयुक्त कार्यवाही कर अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते एक डंफर व 2 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुजित शंकर ने सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे बताया कि खातोली पुलिस ने कैथूदा गांव में अवैध रूप से बजरी के परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 डंफर व 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को बजरी का परिवहन करते जप्त किया है।