शाहगंज: *गोरारी बाज़ार मे अनियंत्रित चारपहिया वाहन चबूतरे से टकराया कार सवार तीन पुलिस कर्मी घायल
खेतासराय थाना क्षेत्र में सोमवार को खेतासराय शाहगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन गोरारी बाज़ार मे काली चौरा मंदिर के चबूतरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए । घायलों का निजी अस्पताल मे उपचार कराया गया।