रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर-कठौन पंचायत के नवादा गोपालपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया । दबंगों द्वारा किए गए ईंट–पत्थर और लाठी-डंडे से हुए हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । मृतक की पहचान धनंजय पंडित के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस में छापेमारी शुरू की।