बदायूं: बिल्सी: बुटला गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बुटला गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे सूरजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवेश और नितिन घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने सूरजपाल के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।