सुसनेर: मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कल सुसनेर कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी रहेंगे हड़ताल पर
आगर रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी सुसनेर में कल यानी 23 जून को गल्ला व्यापारी संघ एक दिवसीय हड़ताल पर रहेगा। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर गल्ला व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमल जैन खुपवाला ने आज सोमवार को 11 बजे मंडी प्रशासन को लिखित आवेदन देकर यह फैसला लिया है। दरअसल, व्यापारी सरकार द्वारा मंडी शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं और इसी के चलते कल हड़ताल करेंगे।