मंझनपुर स्थित क्षेत्र अधिकारी कार्यालय में क्षेत्राधिकार शिवांक सिंह ने रविवार शाम 6:00 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि 11 जनवरी को संदीपन घाट में सूचना मिली थी कि 15 वर्षीय बच्चा कहीं चला गया है या फिर अगवा हो गया है।बताया गया कि उसके साथ एक अन्य नाबालिक बच्चा भी था जिसे रविवार दोपहर बरामद कर लिया गया है और सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया गया है।