नुआंव: कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Nuaon, Kaimur | Feb 3, 2025 कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते रविवार की रात शराब सेवन के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार की दोपहर करीब 1:00 न्याय हिरासत में भेज दिया। कुढ़नी थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार ,विकास कुमार ,गुड्डू बिंद सभी परासिया के रहने वाले हैं