बटियागढ़: केरबना मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, वाहनों की लगीं कतारें
बटियागढ़ क्षेत्र में बीती रात तेज तूफान और आंधी से जगह जगह पेड़ टूटकर गिरे, केरबना मार्ग पर भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग बाधित हुआ,बटियागढ़ केरबना मार्ग बाधित होने से भारी वाहन नही निकल सके जिससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई,आज मंगलवार सुबह 8 बजे से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया,दोपहर तक भारी वाहनों के लिए मार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।