सिवनी: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक, 30 गौवंश मुक्त कराए, आरोपी फरार
Seoni, Seoni | Jun 8, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास घेराबंदी कर एक आयशर ट्रक को पकड़ा। सोमवार को बताया गया कि ट्रक में 30 गौवंश क्रूरता पूर्वक भरे हुए मिले। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गए। सभी गौवंशों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।