उमरेठ: उमरेठ तहसील में प्रत्येक गुरुवार को प्रकरणों की सुनवाई करेंगे एसडीएम,23 जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
उमरेठ के एसडीएम कार्यालय से संबंधित सभी प्रकरणों की सुनवाई अब उमरेठ में सप्ताह में एक दिन एसडीएम करेंगे। परासिया एसडीएम शुभम कुमार यादव ने सोमवार को इस आशय के आदेश को जारी किया। इससे पक्षकारों को राहत मिलेगी। उन्हें परासिया नहीं आना पडेगा। एसडीएम ने सोमवार को दो बजे इस आदेश को जारी किया।