खंडवा-खरगोन बड़ौदा हाईवे पर भीकनगांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।