एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटीओ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर थाने की पुलिस ने धरमपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गांव का ही निवासी बबन मिस्त्री हैं। मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मंगलार शाम करीब 7 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट सहित जानलेवा हमले की प्राथमिक की दर्ज कराई।