श्रीनगर: को-ऑपरेटिव बाजार में वक्रांगी एटीएम सेंटर का उद्घाटन मुखिया ने फीता काटकर किया
को-ऑपरेटिव बाजार श्रीनगर में रविवार को दो बजे वक्रांगी एटीएम सेंटर का उद्घाटन मुखिया नूतन देवी, सेल्स ऑफिसर अमित कुमार, एफआरएम वक्रांगी इंडिया के अमित राज शरण ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। अमित राज शरण ने कहा कि वक्रांगी एटीएम सेंटर पर एटीएम कार्ड से रुपए का निकासी के सुविधा के साथ ही लोंगो को फोनपे, गूगल पे के क्यूआर कोड से भी निकासी होगा।