सांगोद: बपावर कस्बे में हाईवे को जोड़ने वाले अटल पथ का निर्माण कार्य होगा शुरू, ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति मिली
Sangod, Kota | Nov 10, 2025 सांगोद. बपावर कस्बे में बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे से बपावर बस स्टैंड होते हुए खानपुर मेगा हाइवे पर अटल पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके चलते बपावरकलां कस्बे में अटल पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से बपावरकलां व आसपास क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हो रहे थे। अटल पथ का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।