कस्बा: प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में चाचा नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Kasba, Purnia | Nov 14, 2024 आज बृहस्पतिवार दिन के करीब 12 बजे प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर में बाल दिवस के शुभ अवसर पर बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इस बाल उत्सव का उद्घाटन बीआरसी भवन कस्बा के बीआरपी मोहम्मद इस्तीफा साहब एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।