रायसेन: बंद खदान पर बिना अनुमति माइनिंग, कार्रवाई करने पहुंची टीम, प्रशासनिक अधिकारी को देखकर भागे लोग
रायसेन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कानपोहरा में बंद पड़ी पत्थर खदान में अवैध रूप से पत्थर चोरी की शिकायत मिलने के बाद 30 जनवरी शुक्रवार 3.30 बजे राजस्व और माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को आता देख मौके से कुछ लोग फरार हो गए। इसके बाद दोनों विभागों ने कार्रवाई करते हुए खदान तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को बंद कर