जगदलपुर: ग्राम पंचायत आड़ावाल में स्वच्छता का संकल्प गूंजा, ठोस कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जगदलपुर, 6 जून 2026/ जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल में स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सरपंच की अध्यक्षता में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' के अंतर्गत एक वृहद जनजागरूकता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को स्रोत स्तर पर ही कचरे के सही पृथक्करण, उसक