गिरिडीह: गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित दासडीह के पास सडक दुर्घटना में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित दासडीह के पास बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक का इलाज गुरुवार सुबह 8 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। जबकि दूसरे का इलाज गांडेय स्वास्थ्य केंद्र में चला। घायल युवक की पहचान गांडेय बेलडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सागर वर्मा और चपरा निवासी 18 वर्षीय संत्येन्द्र टुडू के रूप में हुई है।