राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में समग्र शिक्षा अभियान को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने शत प्रतिशत नामांकन और अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।