मनकापुर क्षेत्र के चौबेपुर कटवा गांव मे चकरोड पर खूंटा टूटने के विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुखना देवी ने आरोप लगाया कि 22 दिसंबर को दिन में गाली-गलौज के बाद देवर व देवरानी ने लाठी-डंडों से हमला किया। गांव वालों के हस्तक्षेप से जान बची, जाते समय जान-माल की धमकी दी गई। मंगलवार 5 बजे SHO ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।