मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से पलटी डीजे, डीजे पर सवार 2 लोग घायल, मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
चील थाना क्षेत्र के पुर्जागीर गांव निवासी संदीप राम अपने साथी विशाल कुमार व आकाश के साथ भदोही जनपद के महाराजगंज से बारात लगाकर डीजे लेकर वापस लौट रहे थे गुरुवार व शुक्रवार की देर रात लगभग 1:00 बजे टेड़वा पुलिस चौकी के पास औराई की तरफ से मिर्जापुर आ रही ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें डीजे पलट गई डीजे पर सवार आकाश व विशाल कुमार घायल हो गए इलाज जारी है