कानपुर: रेल बाजार थाना क्षेत्र में लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
रेलबाजार थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह फाल्ट की सूचना पर मरम्मत के लिए भेजे गए आउटसोर्सिंग लाइनमैन की करंट की चपेट में आ गया आनन-फानन साथी कर्मी लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार 11 बजे शव लेकर सब स्टेशन पर रखा। विधायक हसन रूमी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 25 हजार की मदद की।