कानपुर: पुलिस आयुक्त ने उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित आरक्षियों के प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान किया निरीक्षण
शुक्रवार 1 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस के नवचयनित आरक्षियों के प्रारंभिक प्रशिक्षण (JTC) के दौरान पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था की समीक्षा की गई।