कानपुर: कल्याणपुर में महिला होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक को पैसे नहीं देने पर चालान करने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे एक महिला होमगार्ड ई रिक्शा से सवारी करके पहुंची और उसके बाद बिना किराया दिए जाने लगी। ई रिक्शा चालक ने किराया मांगा तो महिला होमगार्ड ने चालान करने की धमकी दे दी। ई रिक्शा चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से कर दी।