बरेली: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा सच! क्या बरेली में खत्म हो रहा है तेल? डीएम ने अफवाहों की खोली पोल
बरेली में ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। बरेली में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और कहीं भी तेल की कमी नहीं है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने साफ कहा है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत है और कहीं से भी आपूर्ति