गोपालगंज: सांगवा डीह देउरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट मे तीन लोग घायल सदर अस्पताल मे भर्ती।
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सांगवा डीह देउरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में पिता-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।