सिवनी: बम्होड़ी के पास कार-ऑटो की टक्कर में 5 लोग घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
Seoni, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। सोमवार को हादसा बम्होड़ी गांव के पास हुआ, जहां कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, बम्होड़ी गांव के पास कार और ऑटो आमने-सामने टकरा गए, जिससे ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।