गोह थाना मुख्यालय स्थित कपड़ा दुकान से दुकान के ही सात कर्मियों ने अपने ही मालिक को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। मामले में पीड़ित दुकान के संचालक मुन्ना कुमार ने गोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने ही दुकान के कर्मी विनोद कुमार, अर्जुन कुमार, प्रकाश साव, प्रमोद कुमार, दुर्गेश कुमार, अभय कुमार और श्याम चरण प्रसाद को नामजद आरोपी बनाया गया है