संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत अखगांव बाजार के समीप तेज रफ्तार अवैध बालू लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। इस दौरान वहां पर माहौल भगदड़ जैसा हो गया। इस हादसे में किसी की कोई हताहत नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान के अंदर घुसी।