महरौली: वसंत कुंज: मृतक मीना पड़ोसी को टैंकर ड्राइवर को देने के लिए ₹100 देकर गई थी
वसंत कुंज की रहने वाली मीना अरोड़ा के पड़ोसी ने बताया कि वह सुख-दुख में सबके काम आती थी। पड़ोसियों के साथ मिलजुल कर इलाके में पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टैंकर का इंतजाम करने में भी मदद करती थी। राजन कुमार ने कहा कि शुक्रवार 2:30 बजे दोपहर वह 100 रुपए देकर उन्हें गई थी, कि जब पानी टैंकर लेकर ड्राइवर वहां आएगा तो बख्शीश के रूप में उसे देने के लिए।