झांसी: ग्राम बसाई में सरकारी विद्यालय जाने का रास्ता बना नहर, तीन फीट तक भरा पानी, बच्चे पानी में डूबकर जा रहे स्कूल
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 झांसी में बारिश के चलते प्रशासन के दावों की पोल पूरी तरह खुल गई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को तीन फीट तक गहरे पानी में डूबकर स्कूल जाना पड़ रहा। गुरुवार की दुपहर 2 बजे विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि कई बार इसको लेकर शिकायत की गई है लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। अब बारिश में बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। पूरा मामला रक्सा के ग्राम बसाई का हैं।