सिंघिया: राज घाट करेह नदी में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा लापता, दूसरे दिन मिला शव
सिंघिया प्रखंड थाना अंतर्गत कुंडल दो पंचायत के राजघाट करेह नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा के लापता हो जाने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोग भी काफी संख्या में मौके पर जुट गए। लापता बालक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र