बेंगाबाद: निकाय कर्मियों की समस्याओं को लेकर फेडरेशन की बैठक, वेतन, बीमा और रोजगार सुरक्षा पर उठी मांग।
झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन, गिरिडीह शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को 11 बजे नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, सफाई एवं अनुबंध कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान फेडरेशन के जिला मंत्री लखन हरिजन समेत कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।