पीलीभीत: श्रीनगर गौंटिया के पास गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पीलीभीत संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत मचा हड़कंप, दरअसल सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। बताया गया कि एक तेंदुआ पिछले तीन दिनों से गांव पटिहन और आसपास की आबादी के निकट देखा जा रहा था। गुरुवार देर रात वह नेता पुर गांव की आबादी में भी घुस गया था। तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया।