चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के किराये के घर को निशाना बनाते हुए करीब 5.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की चोरी कर लीl घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा किसी ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल हैl