पलिया: भीरा रेंज में 25 गिद्धों की मौत के मामले में वन राज्य मंत्री ने लिया संज्ञान, घटनास्थल का करेंगे दौरा
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा वन रेंज के सेमरिया गांव में कुत्तों का शव खाने के बाद 25 गिद्धों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने संज्ञान लिया है और घटनास्थल का दौरा करेंगे। वन के अधिकारियों ने बताया सभी मृत गिद्धों का भीरा रेंज में तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।