सीतापुर: रामनगर गांव के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर खाई में पलटी, दो लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जनपद के रामनगर गांव के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। खाई में फोर व्हीलर पलट जाने के चलते दो लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए से घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर शनिवार को भर्ती कराया गया यहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।