मधुपुर: मधुपुर एसडीओ ने रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक
मधुपुर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को लेकर एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की।बैठक में उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने और किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति या एजेंसी गैस की कालाबाजारी में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।