बिल्सी: मुजरिया चौराहा पर तेज रफ्तार कैंटर ने ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
Bilsi, Budaun | Jul 4, 2026 बदायूं जिले के मुजरिया चौराहे के पास एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक जितेंद्र की मौत हो गई। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में कैंटर चालक भी घायल हुआ है। यह घटना शनिवार सुबह मुजरिया-सहसवान मार्ग पर हुई। मुजरिया थाना क्षेत्र के नेथुआ निवासी जितेंद्र मजदूरी के काम पर जा रहा था और ईंटों