रामगढ़ पचवारा: नयावास में ₹46 लाख की लागत से 40 बीघा चरागाह भूमि के लिए विकास कार्यों का दौसा सांसद जसकौर मीणा ने किया उद्घाटन
मंगलवार को नयावास में सांसद जसकौर मीणा ने चरागाह विकास कार्य व श्मशान घाट की चार दीवारी का उद्घाटन किया। सांसद द्वारा ₹46 लाख से निर्मित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वानिकी एवं उद्यानिकी वृक्षारोपण विकास कार्य के तहत 40 बीघा भूमि के चारों तरफ तारबंदी कर पीपल, बरगद ,आम, खेजड़ी सहित कई प्रकार के वृक्ष लगाए गए हैं। पेड़ों की सिंचाई ड्रिप सिस्टम से की जाएगी।