कहरा: बैजनाथपुर चौक को लोगों ने बना दिया स्विमिंग पुल, जमकर उठाया मजा; जलजमाव से तंग आकर लोगों ने किया ये अनोखा कारनामा
Kahara, Saharsa | Aug 11, 2025 सहरसा से पूर्णिया और मधेपुरा को जोड़ने वाली एनएच 107 सड़क की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है. शहर के बैजनाथपुर चौक के समीप एनएच 107 सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं. कीचड़ और जलजमाव से कहाँ सड़क है और कहाँ गड्ढे यह लोगों को पता नही चल पा रहा है जिसकी वजह से आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो रही है ।