रामानुजगंज: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और मरीजों को बढ़ी मुश्किलें
रामानुजगंज शुक्रवार आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ दिखाई दे रही है। ऐसा ही मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चंद्रनगर के नेहरू नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां अटल चौक से नेहरू नगर चौक तक की करीब 2.25 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है। सड़क पर बने गड्ढे और कीचड़ से ग्रामीणों परेशान