प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि उक्त बारात अपरंपरागत मार्ग से गुजर रही थी, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। दोनों पक्षों द्वारा अशांति व भय के कारण थाना निबोहरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके उपरांत दोनों पक्षों द्वारा शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारा की भावना से बारात सकुशल निकाली गई।
बंदूक की नोक पर बारात रोकी गई तथा विवाद से संबंधित सूचना भ्रामक, असत्य एवं निराधार हैं।
कृपया इस प्रकार की जातिगत विद्वेष फैलाने वाली व समाज विरोधी भ्रामक एवं निराधार खबरें ना फैलाएं।
इस प्रकार की भ्रामक एवं असत्य खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बाइट- श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद।
@Uppolice
Agra, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026