कर्वी: चित्रकूट में श्रमिक दिवस पर गरिमामय आयोजन, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर जोर दिया गया
आज शुक्रवार सुबह 11 बजे चित्रकूट कलेक्ट्रेट में श्रमिक दिवस कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पंकज अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी स्वप्निल यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय लाइव प्रसारण देखा गया। अतिथियों ने श्रमिकों के योगदान, अधिकार और कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया गया।