मोदीनगर: किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, नाराज किसानों ने निवाड़ी थाने में किया प्रदर्शन
मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू के मोदीनगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी के नेतृत्व में पहुचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कुछ दबंगों ने ताज मोहम्मद के घर में घुसकर उनके परिवार के साथ मारपीट की।