राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है। 14 नवंबर को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात को सूचना पर बोरखेड़ा गांव के रास्ते पर आरोपी परमजीत उर्फ कुत्ती पारदी निवासी बीलाखेड़ी को गिरफ्तार किया है। बाइक पर दो प्लास्टिक की बड़ी कैनौ में 72 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। बाइक और अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।